आईआईएमटी मेरठ का प्रथम ज्योतिष महोत्सव: छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध ज्योतिषविद् डॉ. अनिल तिवारी ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित
आईआईएमटी मेरठ का प्रथम ज्योतिष महोत्सव: छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध ज्योतिषविद् डॉ. अनिल तिवारी ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित मेरठ / रायपुर/जांजगीर चाम्पा : आईआईएमटी विश्वविद्यालय, मेरठ...
आईआईएमटी मेरठ का प्रथम ज्योतिष महोत्सव: छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध ज्योतिषविद् डॉ. अनिल तिवारी ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित
मेरठ / रायपुर/जांजगीर चाम्पा :
आईआईएमटी विश्वविद्यालय, मेरठ में आयोजित भव्य प्रथम ज्योतिष महोत्सव में छत्तीसगढ़ के जांजगीर चाम्पा जिला निवासी सुप्रसिद्ध ज्योतिषविद् और वास्तु विशेषज्ञ डॉ. अनिल तिवारी को सम्मानित किया गया है। उन्हें फलित ज्योतिष तथा वास्तु के क्षेत्र में दीर्घकालीन योगदान और ज्योतिषीय ज्ञान के प्रसार के लिए प्रतिष्ठित ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से नवाजा गया। इस उपलब्धि से न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के ज्योतिष जगत में हर्ष का माहौल है।
जैनाचार्य के मंगल आशीर्वाद से हुई शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत परमपूज्य वात्सल्य सिंधु जैनाचार्य 108 श्री सौरभ सागर महाराज के पावन मंगल आशीर्वाद से हुई। महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से आए नामचीन ज्योतिषविदों, संतों और विद्वानों ने शिरकत की।
देशभर के विद्वान हुए शामिल
महानुभावों और विद्वानों की उपस्थिति में महामंडलेश्वर श्री राजेश्वरानंद महाराज सहित राजस्थान, गुजरात, दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब और बिहार से आए प्रतिष्ठित ज्योतिषविदों ने अपने विचार और शोधपरक दृष्टियों को साझा किया। आयोजकों ने डॉ. अनिल तिवारी द्वारा ज्योतिष और वास्तु साधना में दिए गए अमूल्य योगदान को रेखांकित करते हुए इसे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण बताया।