बाबा साहब अंबेडकर पर अभद्र टिप्पणी का आरोप, FIR की मांग; अकलतरा में संगठन ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
बाबा साहब अंबेडकर पर अभद्र टिप्पणी का आरोप, FIR की मांग; अकलतरा में संगठन ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन अकलतरा। संविधान निर्माता भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर सोशल मीडिया ग्रुप में कथित अभद्र...
बाबा साहब अंबेडकर पर अभद्र टिप्पणी का आरोप, FIR की मांग; अकलतरा में संगठन ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
अकलतरा। संविधान निर्माता भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर सोशल मीडिया ग्रुप में कथित अभद्र टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में डॉ. अंबेडकर विचार युवा संगठन अकलतरा ने ग्राम तागा निवासी युवक खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए थाना प्रभारी को लिखित आवेदन सौंपा है।
संगठन के मुताबिक, 6 सितंबर को व्हाट्सऐप के “भाजपा कार्यकर्ता अकलतरा विधानसभा ग्रुप” में एक व्यक्ति की ओर से डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर और उनके परिवार के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां प्रसारित की गईं। संगठन ने आवेदन के साथ संबंधित संदेशों के स्क्रीनशॉट भी पुलिस को सौंपे हैं।
ज्ञापन में संगठन ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित व्यक्ति की पहचान, टिप्पणी की सत्यता और उसके प्रसारण से जुड़े तथ्यों का सत्यापन करने की मांग की है। साथ ही, आवश्यक होने पर डिजिटल साक्ष्यों की तकनीकी जांच कराने और कानून के तहत कार्रवाई की मांग की गई है।
संगठन पदाधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर संत-महापुरुषों और समाज के खिलाफ इस तरह की टिप्पणियों से लोगों की भावनाएं आहत होती हैं।