म्यूल बैंक खातों से साइबर ठगी का नेटवर्क बेनकाब, 6 गिरफ्तार; 50 शिकायतों में करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी
बिलासपुर रेंज साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। म्यूल बैंक खातों के जरिए साइबर ठगी का नेटवर्क चलाने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में आरोपियों के बैंक खातों से जुड़े अलग-अलग...
बिलासपुर रेंज साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। म्यूल बैंक खातों के जरिए साइबर ठगी का नेटवर्क चलाने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में आरोपियों के बैंक खातों से जुड़े अलग-अलग राज्यों की 50 साइबर अपराध संबंधी शिकायतें सामने आई हैं, जिनमें करीब 4 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की जानकारी है।
जांच में पता चला कि आरोपी कमीशन के लालच में बैंक खाते खुलवाकर साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराते थे। एक खाते में सिर्फ 25 दिनों में 2 करोड़ 20 लाख रुपए से ज्यादा का संदिग्ध लेन-देन मिला। पुलिस अब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और खातों की जांच कर रही है।