पुसौर नगर पंचायत के 8 भाजपा पार्षदों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, विकास कार्यों में अनदेखी का आरोप
पुसौर नगर पंचायत के 8 भाजपा पार्षदों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, विकास कार्यों में अनदेखी का आरोप रायगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रायगढ़ जिले के पुसौर में भाजपा को बड़ा झटका लगा...
पुसौर नगर पंचायत के 8 भाजपा पार्षदों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, विकास कार्यों में अनदेखी का आरोप
रायगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रायगढ़ जिले के पुसौर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पुसौर नगर पंचायत के 8 भाजपा पार्षदों ने जिला अध्यक्ष को सामूहिक हस्ताक्षरित त्यागपत्र सौंपकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। त्यागपत्र में पार्षदों ने नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वार्डों में जनसुविधाओं से जुड़े कार्य नहीं हो रहे हैं और पार्टी निधि से संबंधित कार्य भी लंबित हैं। पार्षदों ने जिला अध्यक्ष से त्यागपत्र स्वीकार करने का अनुरोध किया है।