सूरजपुर के जघन्य हत्याकांड पर न्यायालय का फैसला
⊥सूरजपुर के जघन्य हत्याकांड पर न्यायालय का फैसला ऐतिहासिक : भाजयुमो भाजयुमो प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र देवांगन की दो टूक : विष्णुदेव साय सरकार में कानून का राज, अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा प्रधान...
⊥सूरजपुर के जघन्य हत्याकांड पर न्यायालय का फैसला ऐतिहासिक : भाजयुमो
भाजयुमो प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र देवांगन की दो टूक : विष्णुदेव साय सरकार में कानून का राज, अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा
प्रधान आरक्षक के परिवार के साथ बर्बरता करने वाले दोषियों को फाँसी की सजा प्रदेश में सुशासन व कानून के राज की पुनर्स्थापना का प्रमाण
रायपुर- भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र देवांगन ने सूरजपुर जिले के फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वारा प्रधान आरक्षक की पत्नी व 11 वर्षीय मासूम बेटी की नृशंस हत्या एवं दुष्कर्म के मामले में तीन दोषियों को फाँसी और एक को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के निर्णय का स्वागत किया है। श्री देवांगन ने कहा कि अदालत का यह कठोर और ऐतिहासिक फैसला प्रदेश में कानून व्यवस्था एवं न्याय प्रणाली पर जनता के विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करता है।
भाजयुमो प्रदेश महामंत्री श्री देवांगन ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इस जघन्य काण्ड में कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के तत्कालीन सूरजपुर जिलाध्यक्ष चंद्रकांत उर्फ सीके चौधरी की संलिप्तता और उसे फाँसी की सजा मिलना यह सिद्ध करता है कि कांग्रेस का राजनीतिक चरित्र क्या है? कांग्रेस राजनीति के अपराधीकरण और अपराधियों के कांग्रेसीकरण का पर्याय बन चुकी है। अपराधियों को संरक्षण देना, उन्हें पदों पर बिठाना और कानून को ठेंगा दिखाना कांग्रेस की कार्यसंस्कृति का हिस्सा बन गया है। श्री देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सुशासन और कानून के राज की जो प्रतिबद्धता व्यक्त की गई है, यह फैसला उसी का परिचायक है। हमारी सरकार में पुलिस और अभियोजन पक्ष ने त्वरित व ठोस कार्रवाई करते हुए अदालत के समक्ष अकाट्य साक्ष्य प्रस्तुत किए, जिसके आधार पर अदालत ने इसे विरलतम श्रेणी का अत्यन्त क्रूरतापूर्ण और सुनियोजित अपराध मानते हुए फाँसी जैसी कठोर सजा सुनाई। श्री देवांगन ने कहा कि छत्तीसगढ़ की साय सरकार का सीधा संदेश है—अपराधी चाहे किसी भी दल या रसूख से जुड़ा हो, छत्तीसगढ़ की धरती पर अपराध का अंजाम सिर्फ और सिर्फ जेल की सलाखें और कठोरतम कानूनी सजा ही तय है।
भाजयुमो प्रदेश महामंत्री श्री देवांगन ने रायपुर जिले के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बकतरा में एक महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने, मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के गंभीर मामले में कांग्रेस के ही एक युवा नेता उपेंद्र भारती के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर भी निशाना साधा और कहा कि इससे कांग्रेस पार्टी का चाल, चरित्र और चेहरा एक बार फिर बेनकाब हो गया है। श्री देवांगन ने कहा कि पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोप अत्यन्त विचलित करने वाले हैं। पड़ोस में रहने वाली एक असहाय महिला को लगातार प्रताड़ित करना, विरोध करने पर मारपीट करना और उसके मासूम बच्चों सहित पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी देना घोर आपराधिक कृत्य है। नारी सम्मान और सुरक्षा की झूठी दुहाई देने वाली कांग्रेस के नेताओं का यह आचरण दिखाता है कि उनके संरक्षण में किस प्रकार के असामाजिक तत्व फल-फूल रहे हैं! कांग्रेस नेतृत्व को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वे महिलाओं पर अत्याचार करने वाले ऐसे आपराधिक प्रवृत्ति के नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाएंगे, या हमेशा की तरह मौन रहकर उनका संरक्षण करेंगे