खबर के बाद सफाईकर्मी ने मांगी माफी, अस्पताल प्रबंधन ने भी स्वीकार की गलती
खबर के बाद सफाईकर्मी ने मांगी माफी, अस्पताल प्रबंधन ने भी स्वीकार की गलती अंबिकापुर। स्वतंत्रता दिवस से पहले होलीक्रॉस हॉस्पिटल परिसर में राष्ट्रीय ध्वज के साथ कथित तौर पर अनुचित व्यवहार का वीडियो...

खबर के बाद सफाईकर्मी ने मांगी माफी, अस्पताल प्रबंधन ने भी स्वीकार की गलती
अंबिकापुर। स्वतंत्रता दिवस से पहले होलीक्रॉस हॉस्पिटल परिसर में राष्ट्रीय ध्वज के साथ कथित तौर पर अनुचित व्यवहार का वीडियो सामने आने के बाद अब मामले में अस्पताल प्रबंधन और संबंधित सफाईकर्मी ने माफी मांगी है। मुखरवाणी डिजिटल पर खबर प्रकाशित होने के बाद मामले को लेकर अस्पताल प्रबंधन की ओर से सफाई सामने आई है।
हॉस्पिटल की सफाईकर्मी कलेश्वरी यादव ने तिरंगे के साथ हुए व्यवहार पर क्षमा मांगते हुए इसे अपनी बड़ी गलती बताया। वहीं अस्पताल प्रबंधन की ओर से व्यवस्थापिका सिस्टर ममता ने भी बिना किसी लाग-लपेट के गलती स्वीकार करते हुए इस घटना के लिए क्षमा मांगी है।
घटना के सामने आने के बाद मरीजों के परिजनों और स्थानीय लोगों में नाराजगी थी। स्वतंत्रता दिवस और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के बीच सामने आई घटना ने राष्ट्रध्वज के सम्मान को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए थे।
हालांकि, अब संबंधित कर्मचारी और अस्पताल प्रबंधन द्वारा गलती स्वीकार कर माफी मांगना मामले में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। साथ ही यह घटना सभी संस्थानों के लिए एक सबक भी है कि राष्ट्रीय ध्वज केवल कपड़े का टुकड़ा नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, संविधान, बलिदान और राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक है।
तिरंगे का सम्मान केवल अभियान तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि हर नागरिक और संस्था की जिम्मेदारी बनना चाहिए।