अज्ञात वाहन ने कुचला, CCTV में कैद हुआ हादसा
धमतरी में दर्दनाक हादसा, चलते-चलते सड़क पर लेटा युवक; अज्ञात वाहन ने कुचला, CCTV में कैद हुआ हादसा धमतरी- रत्नाबांधा इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा...
धमतरी में दर्दनाक हादसा, चलते-चलते सड़क पर लेटा युवक; अज्ञात वाहन ने कुचला, CCTV में कैद हुआ हादसा
धमतरी- रत्नाबांधा इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रत्नाबांधा निवासी सागर नागरची पैदल चलते-चलते अचानक सड़क के बीच लेट गया। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उसे कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। पूरा घटनाक्रम CCTV कैमरे में कैद हुआ है। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर फरार वाहन की तलाश कर रही है।