स्तरीय मैराथन दौड़ का आयोजन 18 अक्टूबर को
चैंपियन स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा जिला स्तरीय मैराथन दौड़ का आयोजन 18 अक्टूबर को जांजगीर-चांपा- जिले में युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने, शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा...
चैंपियन स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा जिला स्तरीय मैराथन दौड़ का आयोजन 18 अक्टूबर को
जांजगीर-चांपा- जिले में युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने, शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से चैंपियन स्पोर्ट्स एकेडमी, जांजगीर-चांपा द्वारा 18 अक्टूबर 2026, रविवार को ग्राम महंत, नवागढ़ में जिला स्तरीय 10 किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है।
एकेडमी के अध्यक्ष मनोज बरेठ ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास और फिटनेस के प्रति जागरूकता पैदा करना है। खेलों के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना एकेडमी की प्राथमिकता है।
इस मैराथन दौड़ में केवल पुरुष प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 5,000 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 2,500 रुपये, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 1,500 रुपये, चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले को 1,000 रुपये तथा पंचम स्थान प्राप्त करने वाले को 500 रुपये और 6 से लेकर 10 तक 200 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को विशेष शील्ड देकर सम्मानित किया जाएगा।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीयन शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया गया है। प्रत्येक प्रतिभागी को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जाएगा। पंजीयन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। दौड़ प्रारंभ होने का समय सुबह 7:30 बजे रखा गया है।
एकेडमी का कहना है कि ग्रामीण अंचलों में अनेक प्रतिभाशाली युवा मौजूद हैं, जिन्हें उचित अवसर और मार्गदर्शन मिलने पर वे जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। इसी उद्देश्य से एकेडमी लगातार खेल गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है।
चैंपियन स्पोर्ट्स एकेडमी की अपील है कि जिले के अधिक से अधिक युवा इस मैराथन दौड़ में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाएं तथा स्वस्थ, सशक्त और खेलमय समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।
पंजीयन संपर्क: 7440548753
अध्यक्ष: मनोज बरेठ — 6266816303