जांजगीर-चांपा के विवेक अग्रवाल का ‘India’s TOP 1%’ में चयन, 3 अक्टूबर को प्रसारित होगा एपिसोड
जांजगीर-चांपा के विवेक अग्रवाल का ‘India’s TOP 1%’ में चयन, 3 अक्टूबर को प्रसारित होगा एपिसोड जांजगीर-चांपा। जिले के लिए एक उपलब्धि सामने आई है। विवेक अग्रवाल और मनीषा अग्रवाल का चयन Star Plus...
जांजगीर-चांपा के विवेक अग्रवाल का ‘India’s TOP 1%’ में चयन, 3 अक्टूबर को प्रसारित होगा एपिसोड
जांजगीर-चांपा। जिले के लिए एक उपलब्धि सामने आई है। विवेक अग्रवाल और मनीषा अग्रवाल का चयन Star Plus के गेम शो ‘India’s TOP 1%’ के पांचवें एपिसोड के लिए हुआ है। शो का प्रसारण 3 अक्टूबर को होने की जानकारी दी गई है।
शो में सामान्य ज्ञान के बजाय लॉजिक, कॉमन सेंस और सोचने की क्षमता पर आधारित सवाल पूछे जाते हैं। प्रत्येक एपिसोड में 100 प्रतियोगी हिस्सा लेते हैं और मुकाबला अंतिम सवालों तक पहुंचता है।
जानकारी के मुताबिक, 12 तारीख को हुई शूटिंग के दौरान अनिल कपूर के साथ विशेष प्रस्तुतियां भी हुईं। इस अनुभव को लेकर प्रतिभागियों और उनके परिवार में उत्साह है।
विवेक अग्रवाल इससे पहले ‘कौन बनेगा करोड़पति’ भागीदारी निभा चुके हैं। अब ‘India’s TOP 1%’ में चयन के बाद एक बार फिर जांजगीर-चांपा का नाम राष्ट्रीय टेलीविजन पर सामने आएगा।