आयुष्मान योजना में 17 अस्पताल VERY HIGH RISK, राज्य स्तरीय टीम ने की जांच; 2 अस्पतालों का हुआ De-empanelment
आयुष्मान योजना में 17 अस्पताल VERY HIGH RISK, राज्य स्तरीय टीम ने की जांच; 2 अस्पतालों का हुआ De-empanelment रायपुर। आयुष्मान योजना के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) ने छत्तीसगढ़ के 17...
आयुष्मान योजना में 17 अस्पताल VERY HIGH RISK, राज्य स्तरीय टीम ने की जांच; 2 अस्पतालों का हुआ De-empanelment
रायपुर। आयुष्मान योजना के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) ने छत्तीसगढ़ के 17 अस्पतालों को VERY HIGH RISK श्रेणी में चिन्हांकित किया है। इसके बाद संचालनालय, स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा गठित राज्य स्तरीय जांच दल ने संबंधित अस्पतालों का निरीक्षण कर उपचार और दावों से जुड़े दस्तावेजों की जांच की।
जांच के दायरे में रायपुर के 7, बिलासपुर के 3, दुर्ग के 2 और सरगुजा, बस्तर, कबीरधाम, कोंडागांव तथा कोरबा के एक-एक अस्पताल शामिल हैं। टीम ने अस्पतालों से आयुष्मान योजना के तहत मरीजों को दिए गए उपचार से संबंधित दस्तावेज जुटाए हैं। इनका विस्तृत परीक्षण किया जाएगा। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इन 17 अस्पतालों की हुई जांच
बस्तर का SCH Hospital, बिलासपुर के Ashok Prasuti Mandir, Care N Cure Multi-speciality Hospital और Mehta Children Nursing Home, दुर्ग के Shri Shankaracharya Institute of Medical Science और Pulse Hospital, कबीरधाम का Jai Jagannath Healthcare, कोंडागांव का Netam Hospital & Infertility Centre, कोरबा का Hari Krishna Care Hospital तथा रायपुर के SRIMSR Shri Rawatpura Sarkar Hospital, Shri Anant Sai Hospital, Shri Mahaveer Hospital, Shriniwas Hospital, SK Care Hospital, Vision Centre Eye Hospital और Vardaan Hospital शामिल हैं। सरगुजा के DHT Care Hospital की भी जांच की गई।
Medilife और Lotus Hospital पर कार्रवाई
राज्य स्तरीय जांच दल की अनुशंसा के आधार पर रायपुर के Medilife Hospital और Lotus Hospital के खिलाफ 28 और 29 सितंबर को आयुष्मान योजना से De-empanelment की कार्रवाई की गई है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर विभाग द्वारा आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पतालों में उपचार और क्लेम प्रक्रिया की लगातार निगरानी की जा रही है। विभाग का कहना है कि इसका उद्देश्य पात्र हितग्राहियों को गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा योजना के क्रियान्वयन को मजबूत करना है।
आयुष्मान योजना छत्तीसगढ़ अस्पताल जांच, VERY HIGH RISK अस्पताल, NHA Chhattisgarh, Ayushman Bharat Chhattisgarh, De-empanelment Hospital Raipur, स्वास्थ्य विभाग छत्तीसगढ़
#AyushmanBharat #AyushmanYojana #Chhattisgarh #Raipur #HealthDepartment #NHA #HospitalInvestigation #Deempanelment #MukharvaniDigital