नवरात्रि से पहले सड़कों की मरम्मत और स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ाने की मांग, चंदेल ने मंत्री व रेलवे अफसरों को लिखा पत्र
नवरात्रि से पहले सड़कों की मरम्मत और स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ाने की मांग, चंदेल ने मंत्री व रेलवे अफसरों को लिखा पत्र जांजगीर-नैला। नवरात्रि और दुर्गा महोत्सव के दौरान बढ़ने वाली यात्रियों की...
नवरात्रि से पहले सड़कों की मरम्मत और स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ाने की मांग, चंदेल ने मंत्री व रेलवे अफसरों को लिखा पत्र
जांजगीर-नैला। नवरात्रि और दुर्गा महोत्सव के दौरान बढ़ने वाली यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल ने जांजगीर-नैला नगर सहित पूरे क्षेत्र की जर्जर सड़कों की शीघ्र मरम्मत और मजबूतीकरण की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में विभागीय मंत्री एवं उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर दूरभाष पर भी चर्चा की।
चंदेल ने कहा कि नवरात्रि के दौरान जांजगीर-नैला में दुर्गा महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और यात्री पहुंचते हैं। ऐसे में खराब सड़कों के कारण दुर्घटना की आशंका को देखते हुए मरम्मत कार्य जल्द कराया जाना जरूरी है। अधिकारियों की ओर से उन्हें शीघ्र मरम्मत कार्य कराने का आश्वासन मिला है।
इसी तरह उन्होंने दुर्गा महोत्सव के दौरान रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ती संख्या और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के जीएम और डीआरएम को पत्र भेजा है। उन्होंने जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन और परिसर में पर्याप्त जीआरपी एवं आरपीएफ बल की तैनाती की मांग की है।