ट्रांसफार्मर में सिर घुसाया… करंट ने ली युवक की जान
जांजगीर से बड़ी खबर सामने आई है। ग्राम कोसमंदा के एक युवक की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना पुराने जिला अस्पताल के सामने, प्रकाश मेडिकल स्टोर के पीछे की बताई जा रही है।...
जांजगीर से बड़ी खबर सामने आई है। ग्राम कोसमंदा के एक युवक की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना पुराने जिला अस्पताल के सामने, प्रकाश मेडिकल स्टोर के पीछे की बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक कुछ असामान्य स्थिति में नजर आ रहा था। आसपास मौजूद लोग उसे देख ही रहे थे कि अचानक युवक ट्रांसफार्मर के पास पहुंचा और अपना सिर उसके अंदर घुसा दिया।
देखते ही देखते तेज करंट लगा और युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही जांजगीर पुलिस मौके पर पहुंची और विद्युत विभाग को जानकारी दी गई। विद्युत कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर लाइन बंद की, जिसके बाद युवक को ट्रांसफार्मर से बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मरच्यूरी में रखवाया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।