कलेक्टर के आदेश पर निकला नगर पालिका अमला, मेडिकल स्टोर संचालक ने की बदसलूकी; ₹3 हजार जुर्माना
कलेक्टर के आदेश पर निकला नगर पालिका अमला, मेडिकल स्टोर संचालक ने की बदसलूकी; ₹3 हजार जुर्माना जांजगीर-चांपा। शहर में स्वच्छता अभियान को प्रभावी बनाने कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर डोर-टू-डोर...
कलेक्टर के आदेश पर निकला नगर पालिका अमला, मेडिकल स्टोर संचालक ने की बदसलूकी; ₹3 हजार जुर्माना
जांजगीर-चांपा। शहर में स्वच्छता अभियान को प्रभावी बनाने कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन और कचरे को अलग-अलग रखने को लेकर नगर पालिका अमला लगातार निगरानी कर रहा है। इसी दौरान जांजगीर-नैला में नगर पालिका अमले के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है।
अकलतरा रोड पर स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान शिव मेडिकल स्टोर के संचालक ने नगर पालिका अमले के सामने ही सड़क पर कचरा फेंक दिया। कर्मचारियों ने जब उन्हें समझाइश दी तो विवाद की स्थिति बन गई। आरोप है कि समझाइश के बावजूद संचालक ने अमले के साथ बदसलूकी की। विवाद बढ़ता देख आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए।
नगर पालिका अमले ने नियमों का हवाला देते हुए कार्रवाई की और संचालक पर 3 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।
दरअसल, कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन को प्रभावी बनाने और गीले-सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर स्वयं भी शहर की गलियों और सड़कों का निरीक्षण कर रहे हैं और लोगों से स्वच्छता अभियान में नगर पालिका का सहयोग करने की अपील कर रहे हैं।
ऐसे में अभियान के दौरान नगर पालिका अमले के साथ इस तरह का विवाद सामने आने से प्रशासन के सामने चुनौती भी बढ़ गई है। स्वच्छता व्यवस्था तभी प्रभावी होगी, जब आम लोग नियमों का पालन करने के साथ अभियान में जुटे कर्मचारियों का सहयोग भी करें।
कार्रवाई के दौरान सहायक राजस्व निरीक्षक राजीव सिंह बैस, दुष्यंत राठौर, गौरव तिवारी, प्रशांत यादव, शैलेंद्र राठौर समेत प्लेसमेंट कर्मचारी प्रकाश राठौड़, ओमकार राठौर, परदेसी पटेल, नंदकिशोर राठौर, मणि शंकर राठौर, जयकुमार राठौर और प्रीतेश राठौर मौजूद रहे।