नवरात्रि से पहले प्रशासन अलर्ट: नैला दुर्गा उत्सव स्थल का कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण, आयोजकों को दिए निर्देश
जांजगीर-नैला। नवरात्रि में नैला के भव्य दुर्गा उत्सव में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर जन्मेजय महोबे और एसपी विजय कुमार पांडेय ने बुधवार को श्री श्री...
जांजगीर-नैला। नवरात्रि में नैला के भव्य दुर्गा उत्सव में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर जन्मेजय महोबे और एसपी विजय कुमार पांडेय ने बुधवार को श्री श्री दुर्गा पूजा उत्सव के आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।
दोनों अधिकारियों ने मौके पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ आयोजन समिति के सदस्यों से सीधे चर्चा की।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रदेशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचेंगे, ऐसे में सुविधा के साथ सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा।
पार्किंग और प्रवेश-निकासी व्यवस्था ऐसी रखने के निर्देश दिए गए, जिससे भीड़ के दौरान जाम और अव्यवस्था की स्थिति न बने।
निरीक्षण के दौरान स्वच्छता, फायर सेफ्टी, एम्बुलेंस, बिजली व्यवस्था और आपातकालीन इंतजाम भी जांचे गए। संबंधित अधिकारियों को समय रहते सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।
प्रशासन की इस सक्रियता से आयोजकों को भी साफ संदेश दिया गया है कि उत्सव भव्य होने के साथ सुरक्षित और व्यवस्थित भी होना चाहिए। वहीं श्रद्धालुओं से भी व्यवस्था बनाए रखने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपेक्षा की गई है।