छत्तीसगढ़ में स्कूल छुट्टियों का नया प्रस्ताव: इस बार त्योहारों पर 15 दिन अवकाश, पिछले सत्र से 3 दिन कम
छत्तीसगढ़ के स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षकों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने वर्ष 2026 के दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश का प्रस्ताव शिक्षा विभाग को भेज दिया है।...
छत्तीसगढ़ के स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षकों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने वर्ष 2026 के दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश का प्रस्ताव शिक्षा विभाग को भेज दिया है। हालांकि, इन तारीखों पर अंतिम मुहर अभी शिक्षा विभाग के आदेश के बाद लगेगी।
प्रस्ताव के मुताबिक दशहरा पर 17 से 21 अक्टूबर, दीपावली पर 6 से 10 नवंबर और शीतकालीन अवकाश 24 से 28 दिसंबर तक रहेगा। यानी तीनों अवसरों को मिलाकर कुल 15 दिन की छुट्टी प्रस्तावित है।
खास बात यह है कि 2025-26 सत्र में इन तीनों मौकों पर कुल 18 दिन का अवकाश था, जबकि नए प्रस्ताव में इसे 15 दिन रखा गया है। यानी पिछले सत्र की तुलना में 3 दिन की कमी प्रस्तावित है।
फिलहाल यह प्रस्ताव है, अंतिम छुट्टी की तारीखें शिक्षा विभाग के आदेश के बाद ही तय मानी जाएंगी।