जांजगीर-चांपा में प्रशासनिक फेरबदल: चांपा और पामगढ़ के नए SDM तय, अधिकारियों के काम भी बदले
जांजगीर-चांपा में प्रशासनिक फेरबदल: चांपा और पामगढ़ के नए SDM तय, अधिकारियों के काम भी बदले जांजगीर-चांपा, 19 सितंबर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने राज्य प्रशासनिक सेवा...
जांजगीर-चांपा में प्रशासनिक फेरबदल: चांपा और पामगढ़ के नए SDM तय, अधिकारियों के काम भी बदले
जांजगीर-चांपा, 19 सितंबर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में आंशिक संशोधन किया है। नए आदेश के तहत डिप्टी कलेक्टर शशि चौधरी को चांपा और पवन कोसमा को पामगढ़ का SDM बनाया गया है।
वहीं सुब्रत प्रधान को जांजगीर और नवागढ़ अनुविभाग की जिम्मेदारी दी गई है। सुमित बघेल अकलतरा एवं बलौदा के SDM होंगे, जबकि भावना साहू को शिवरीनारायण SDM की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन अधिकारियों की भी बदली जिम्मेदारियां
आदेश के अनुसार जिला पंचायत CEO विनय कुनार पोयान को जनसमस्या निवारण शिविर, स्वीप कार्यक्रम, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास तथा कृषि से जुड़े कई विभागों का नोडल दायित्व दिया गया है।
अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर को ADM जांजगीर सहित कई प्रशासनिक और राजस्व संबंधी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वहीं अपर कलेक्टर आरके तंबोली को चांपा अनुभाग से जुड़े राजस्व एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों का प्रभार दिया गया है।
अपर कलेक्टर स्निग्धा तिवारी को अकलतरा अनुभाग से जुड़े राजस्व मामलों सहित विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी मिली है। वहीं संयुक्त कलेक्टर संदीप ठाकुर को स्थापना एवं वित्त शाखा, खाद्य, DMF, पर्यावरण सहित कई महत्वपूर्ण कार्य सौंपे गए हैं।
डिप्टी कलेक्टर देवेन्द्र चौधरी, रिचा सिंह और अन्य अधिकारियों के कार्यों में भी बदलाव किया गया है। प्रशासनिक फेरबदल के बाद जिले के विभिन्न अनुभागों और विभागों की जिम्मेदारियों का नया कार्य विभाजन प्रभावी होगा।
मुख्य बदलाव एक नजर में
शशि चौधरी — SDM चांपा
पवन कोसमा — SDM पामगढ़
सुब्रत प्रधान — SDM जांजगीर एवं नवागढ़
सुमित बघेल — SDM अकलतरा एवं बलौदा
भावना साहू — SDM शिवरीनारायण