घटना को अंजाम देने के बाद हुआ फरार, आराेपी फरार
शहडोल जिला, गोहपारू थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला नवागांव का मुख्य आरोपी: दिनेश रजक (पति), जो घटना को अंजाम देने के बाद हुआ फरार, मृतक (पीड़ित): रुचि रजक (30 वर्ष – पत्नी) और सावित्री बाई...
शहडोल जिला, गोहपारू थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला नवागांव का मुख्य आरोपी: दिनेश रजक (पति), जो घटना को अंजाम देने के बाद हुआ फरार, मृतक (पीड़ित): रुचि रजक (30 वर्ष – पत्नी) और सावित्री बाई (50 वर्ष – सास), जो सीधी जिले के मझौली की रहने वाली थीं।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार विवाद की वजह: दिनेश रजक और उसकी पत्नी रुचि की शादी करीब 1 साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच अक्सर आपसी विवाद होता रहता था। रविवार को रुचि की मां सावित्री अपनी बेटी को मायके (सीधी जिला) ले जाने के लिए नवागांव आई थीं। बेटी को मायके ले जाने की बात पर आरोपी दिनेश का अपनी पत्नी और सास से भारी विवाद हो गया।
विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी दिनेश ने सोते समय अपनी पत्नी और सास पर खाट के पाए से ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे दोनों की मौत हो गई
कमरे में ताला लगाकर फरार: हत्या करने के बाद आरोपी ने दोनों के शवों को घर के अंदर ही छोड़ दिया, कमरे के मुख्य दरवाजे पर बाहर से ताला लगाया और वहां से फरार हो गया।
करीब 4 से 5 दिनों तक शव कमरे के बाद जब घर से तेज दुर्गंध (बदबू) आने लगी, तो पड़ोसियों को शक हुआ और उन्होंने तुरंत डायल-112 (पुलिस) को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कमरे का ताला तोड़ा, तो अंदर मां-बेटी की क्षत-विक्षत लाशें बरामद हुईं।