सुशासन से ही देश-प्रदेश का विकास संभव
प्रधानमंत्री मोदी के विजन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन से ही देश-प्रदेश का विकास संभव: विश्व विजय सिंह तोमर जांजगीर चांपा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...
प्रधानमंत्री मोदी के विजन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन से ही देश-प्रदेश का विकास संभव: विश्व विजय सिंह तोमर
जांजगीर चांपा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन से ही देश एवं प्रदेश को विकसित बनाया जा सकता है।
छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर ने यह बात कही ।
वे जिले में आयोजित राज्यव्यापी युवा उड़ान 2026 कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि की आसंदी से जिले के युवाओं से संवाद कर रहे थे। उन्होंने अपने संबोधन में इस बात पर विशेष जोर दिया कि देश, समाज और राष्ट्र के विकास में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। युवाओं से उन्होंने सार्थक संवाद किया । सभी को सुझाव पत्र देकर उनसे लिखित सुझाव लिए गए । सभी युवाओं को उपहार भी दिए गए । कार्यक्रम को पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल , जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता मिरी ने भी संबोधित किया । कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष भाजपा अंबेश जांगड़े, नगर पालिका चांपा अध्यक्ष प्रदीप नामदेव , भाजयुमो प्रदेश महामंत्री जितेंद्र देवांगन भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अमन प्रताप सिंह , किसान मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता रवि पांडेय मंचस्थ रहे ।
बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य गठन के गौरवशाली 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में ‘युवा उड़ान 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस महाअभियान का प्रमुख उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत विजन 2047’ और ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के संकल्प से जोड़ना है। इस कार्यक्रम में 15 से 25 वर्ष आयु वर्ग के मेधावी विद्यार्थी, खेल अकादमी के खिलाड़ी, आईटीआई, पॉलीटेक्निक, इंजीनियरिंग, मेडिकल, कृषि संकाय के छात्र तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं सहित स्कूली विद्यार्थियों ने सहभागिता निभाई इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्र गीत वंदे मातरम् एवं राज्यगीत से की गई ।
इस दौरान एक देश, एक चुनाव (One Nation One Election) पर राष्ट्र-निर्माण और प्रशासनिक सुदृढ़ता पर युवाओं को जागरूक करते हुए उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की गई।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, खेल और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले प्रतिभाशाली युवाओं को युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने सम्मानित किया गया शिक्षा दिनकर (मल्लखम्ब – गोल्ड मेडल),प्रज्ञा खुंटे (मल्लखम्ब – कांस्य मेडल), शिक्षा दिनकर (पामगढ़) को मल्लखम्ब में गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
प्रज्ञा खुंटे (पामगढ़) को मल्लखम्ब में कांस्य मेडल प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
शालू डहरिया (पामगढ़) को सॉफ्टबॉल, सूरजा कश्यप (जांजगीर) को उनके सामाजिक कार्यों,खुशबू देवांगन (चांपा) को 12वीं कक्षा में टॉपर बनने, निहाल पाण्डेय, मंदाकिनी श्रीवास और प्रशांत कहरा (सभी जांजगीर निवासी) को नेटबॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल,शुभम डहरिया और सुनील मिलेंद (दोनों जांजगीर निवासी) को हॉकी राष्ट्रीय खिलाड़ी के रूप में सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर शा कन्या उमावि चांपा के छात्राओं ने आकर्षक सुआ नृत्य की प्रस्तुति दी । समापन राष्ट्र गान से किया गया । इस अवसर पर एसडीएम शशि चौधरी, माय भारत जिला युवा अधिकारी प्रतिष्ठा माथुर , जॉइन कलेक्टर ऋचा सिंह , डीईओ मनोहर प्रताप सिंह ,जिला खेल अधिकारी पुष्पा कोरी, डीएमसी रामेश्वर जैसवाल , नपा चांपा सी एम ओ श्रीमती चंद्रवंश आदि उपस्थित थे । संचालन सतीश सिंह एवं दीपक कुमार यादव ने किया ।