देवी दाई मंदिर में धूमधाम से मनाया जा रहा क्वार नवरात्र
मंदिर में दूर-दूर से भक्तों का लग रहा तांता जांजगीर-चाम्पा- जिला मुख्यालय जांजगीर के पुरानी बस्ती जांजगीर की कुल देवी शक्ति पीठ माँ देवी दाई मंदिर में क्वार नवरात्र पर्व बड़े ही धूम-धाम से मनाया जा...
मंदिर में दूर-दूर से भक्तों का लग रहा तांता
जांजगीर-चाम्पा- जिला मुख्यालय जांजगीर के पुरानी बस्ती जांजगीर की कुल देवी शक्ति पीठ माँ देवी दाई मंदिर में क्वार नवरात्र पर्व बड़े ही धूम-धाम से मनाया जा रहा है। मंदिर में दूर-दूर से भक्तों का तांता लगा रहता है। प्रथम दिवस अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना के साथ 9 दिवसीय विशेष पूजन एवं माँ देवी दाई का भव्य श्रृंगार किया गया। मंदिर पुजारी पं. सुदीप उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष माँ देवी दाई मंदिर में अखंड ज्योति प्रज्वलित हुए एक वर्ष पूर्ण हो गया है, जो नगर के सभी भक्तों के नाम से जलाई गई है। इस नवरात्र में माँ देवी दाई मंदिर में 542 तेल ज्योति, 60 घृत ज्योति एवं 37 सामूहिक मनोकामना दीप ज्योति प्रज्वलित की गई है। आगामी 17 अक्टूबर को भव्य महाआरती होगी, वहीं 18 अक्टूबर को दुर्गा अष्टमी का पर्व माँ देवी दाई मंदिर में मनाया जाएगा। कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव में 18 अक्टूबर शाम 6 बजे हवन होगा। 19 अक्टूबर को कुवांरी भोज के साथ भव्य ज्वारा विसर्जन जुलूस कहरा पारा से माँ देवी दाई मंदिर तक निकाला जाएगा एवं भीम्भा तालाब में विसर्जन के साथ ही क्वार नवरात्र का समापन होगा।
कुल मिलाकर पूरे 9 दिन पुरानी बस्ती जांजगीर में भक्तिमय माहौल देखा जा सकता है।