बिसरपानी में पत्नी और प्रेमी की फावड़े से हत्या, पति ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा
बिसरपानी में पत्नी और प्रेमी की फावड़े से हत्या, पति ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा सरगुजा। जिले के बिसरपानी गांव में मंगलवार रात सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आया। पति ने पत्नी और...
बिसरपानी में पत्नी और प्रेमी की फावड़े से हत्या, पति ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा
सरगुजा। जिले के बिसरपानी गांव में मंगलवार रात सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आया। पति ने पत्नी और उसके कथित प्रेमी की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पति ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद विवाद हुआ और गुस्से में आरोपी ने दोनों पर फावड़े से कई वार कर दिए। सिर में गंभीर चोट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, बिसरपानी गांव के दारापारा निवासी बाबूलाल मझवार (35) मंगलवार शाम खेत की ओर गया था। इसी दौरान उसकी पत्नी नईहारो मझवार (32) गांव के ही सोमारू मझवार के घर पहुंची। कुछ देर बाद गांव का बेंजे बड़ा (35) भी वहां पहुंच गया।
रात करीब 8 बजे बाबूलाल पत्नी को खोजते हुए सोमारू के घर पहुंचा। वहां उसने पत्नी नईहारो और बेंजे बड़ा को कथित तौर पर आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इस बात को लेकर तीनों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर बाबूलाल ने फावड़ा उठाकर दोनों पर कई बार हमला कर दिया।
हमले में दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना देर रात कमलेश्वरपुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में तनाव और सनसनी का माहौल है।