मवेशियों को अवैध रूप से बिक्री के लिए ले जाने के मामले में कार्रवाई
जांजगीर चांपा- जिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने मवेशियों को अवैध रूप से बिक्री के लिए ले जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। 07 भैंसी व 12 भैंस समेत...
जांजगीर चांपा- जिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने मवेशियों को अवैध रूप से बिक्री के लिए ले जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। 07 भैंसी व 12 भैंस समेत कुल 19 मवेशी जप्त, करीब 2.50 लाख रुपये कीमत
थाना पामगढ़ पुलिस को सूचना मिला कि ग्राम बोरसी निवासी रामसागर महिलांगे उर्फ ढुलू (55 वर्ष) अपने साथियों के साथ मवेशियों को मारते-पीटते तथा बिना चारा-पानी के हांकते हुए बिक्री के लिए ग्राम डोंगाकोहरौद की ओर ले जा रहा था।
मामले की सूचना को गंभीरता लेते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यूलैण्डन यार्क के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी शिवरीनारायण श्री तोमेश वर्मा के नेतृत्व में पामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रामसागर महिलांगे उर्फ ढुलू को डोंगाकोहरौद को पकड़ा जिसको पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना में शामिल होना स्वीकार किए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6 एवं 10 के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया